Tue. Mar 10th, 2026
लालू पक्रसाद के विचारों और तेजस्वी के कार्यों को जनसंपर्क और संवाद कार्यक्रम घर-घर पहुंचाएंगे : युवा राजद

पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद एवं अरूण कुमार यादव ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्रीय जनता दल दिनांक 11 जून, 2025 को राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के जन्म दिन से जनसम्पर्क और संवाद यात्रा के माध्यम से घर-घर जाकर लालू प्रसाद के सामाजिक न्याय के विचारों और उनके द्वारा गरीबों, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के हितों में किये गये कार्यों को बताने का काम करेगी। इस बात को भी बताया जायेगा कि किस तरह से 1990 के पहले लोगों को खटिया पर बैठने नहीं दिया जाता रहा। उनको हक और अधिकार से वंचित रखा जाता रहा। 1990 के बाद गरीबों, शोषितों, वंचितों, अतिपिछड़ों, दलितों के लिए किये गये कार्यों के कारण भाजपा और जदयू के नेता बेचौनी में वैसी बातें कहते हैं जो कहीं न कहीं गरीबों के सामाजिक न्याय के राज को उपहास के रूप में प्रस्तुत करते हैं और उनके द्वारा जिस तरह की भाषा इस्तेमाल किया जाता है, उससे स्पष्ट होता है कि ये लोग कहीं ना कहीं वैसी ही स्थिति में  बिहार को ले जाना चाहते हैं जो 1990 से पहले वाली स्थिति में  बिहार रहा था।

युवा  राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि प्रदेश स्तर पर जनसम्पर्क और संवाद कार्यक्रम में 17 महीने में तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में  महागठबंधन सरकार के किये गये कार्यों को बताया जायेगा। आगामी 2025 के चुनाव में तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार बनने पर क्या किया जायेगा, उसे भी बताया जायेगा। इन्होंने कहा कि तेजस्वी ने 65 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था किया, लेकिन भाजपा और नीतीश सरकार ने 16 प्रतिशत आरक्षण की हकमारी और चोरी की है। इस तरह से गरीबों, शोषितों, वंचितों की हकमारी के प्रति लोगों को बताया जायेगा। युवा आयोग क्यों नहीं बनया गया नीतीश सरकार जवाब दें? इन्होंने बताया कि इसके लिए युवा राजद की टीम प्रत्येक जिला में बनाई गई है जो घर-घर जाकर लालू जी के विचार और तेजस्वी जी के 17 महीने के कार्यों को बतायेगा। इस अवसर पर संवाददाता सम्मेलन में शिवेन्द्र कुमार तांती, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, नीतीश रविदास, ई अर्चना यादव बिंदु यादव सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे। उपर्युक्त जानकारी एजाज अहमद, प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय जनता दल, बिहार ने मीडिया को दी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed