Tue. Mar 10th, 2026
सिन्दूर यात्रा सेना के साहस और बलिदान को सम्मान के लिए है : रश्मि वर्मा
apnibaat.org
बेतिया/नरकटियागंज: पश्चिम चम्पारण जिला के अनुमण्डलीय शहर नरकटियागंज के पोखरा चौक स्थित रामजानकी मंदिर से देश की सेना के सम्मान और मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को विधायक रश्मि वर्मा के नेतृत्व में सिन्दूर यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोगों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता सुनिश्चित किया। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों के दाहिना हाथ और कन्धा पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देखा गया। सिन्दूर यात्रा में शामिल सबने भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय के उद्घोष किया। नरकटियागंज शहर भारत माता की जय, जय देश की सेना के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा की अगुआई भारतीय जनता पार्टी की नरकटियागंज विधायक रश्मि वर्मा ने किया। उपर्युक्त तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्त्ता और देशप्रेमी जनता शामिल हुई। यात्रा के क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं व युवाओं में खूब उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, जय हिंद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से शहर को राष्ट्र भक्ति की भक्तिमय वातावरण में डुबो दिया। विधायक रश्मि वर्मा ने कहा कि देश की सेना के सम्मान में देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने तिरंगा यात्रा निकाली है। उपर्युक्त तिरंगा यात्रा भारतीय सेना का उत्साहवर्द्धन के लिए किया जा रहा है कि वे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से प्रोत्साहित होकर खूब कार्य करें और देश की सीमा को सुरक्षित रखें जिससे माँ भारती की लाज़ बची रहे और देशवासी चैन से जी सकें। ऑपरेशन सिन्दूर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में शांतिपूर्ण पर्यटकों की नृशंस हत्या और आतंकी घटना के प्रत्युत्तर में की कई गई कार्रवाई है।  इस हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के प्रति आक्रोश देखा गया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, बल्कि भारतीय सेना के युद्ध कौशल की पूरी दुनिया कायल हो गई। रश्मि वर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा सेना के साहस और बलिदान को सम्मान देने तथा जनता को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से अवगत कराने के लिए आयोजित की गई है। पोखरा चौक से उपर्युक्त यात्रा नरकटियागंज उच्च विद्यालय चौक पर संपन्न हुई।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed