राष्ट्रीय लोक मोर्चा 19 मई 2025 को बिहार के सभी जिला में “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार” के मामला पर प्रेस वार्ता करेगी

apnibaat.org
पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमों व सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पटना रालोमो प्रदेश कार्यालय में बिहार के पार्टी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक किया। जिसमें प्रमुख सुझाव दिया, उन्होने कहा कि सभी नेताओं को आगामी 19 मई 2025 को बिहार के सभी 38 जिला में “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली” की तैयारी एवं आम लोगों को जानकारी के लिए प्रेस वार्ता करने का निर्देश दिया। बैठक में आगामी 25 मई 2025 को शाहाबाद क्षेत्र के बिक्रम में एवं 8 जून 2025 को मुजफ्फरपुर क्लब मैदान के प्रांगण में होने वाली संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली की सफलता के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।उपर्युक्त आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि बैठक में मुख्यतः प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी रामेश्वर महतो, जितेंद्र नाथ पटेल, राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक, रेखा गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज, प्रदेश महासचिव सुभाष चंद्रवंशी, आर के सिन्हा, ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा, बृजेन्द्र, पप्पू,,राहुल कुमार, नितिन भारती, चंदन बागची, स्मृति कुमुद, लोकेश सिंह, ई रोशन राजा व कई अन्य नेता शामिल हुए।
Post Views: 82