Fri. Sep 12th, 2025
सरकार की महिला सशक्तीकरण की दिशा में निरंतर किया जा रहा, उत्कृष्ट कार्य
सरकार के प्रयास के बदौलत आज महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल कर रही हैं
सभी पदाधिकारी महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लें एवं महिलाओं से संवाद स्थापित करें
महिलाओं की आकांक्षाओं को जानें और उसे सरकार तक पहुंचायें
apnibaat .org
बेतिया: बिहार सरकार में मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चम्पारण जनक राम की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में महिला संवाद कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा भी प्रभारी मंत्री ने किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में संपूर्ण राज्य में तेजी के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। इनके नेतृत्व में बिहार राज्य तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छे से कराएं ताकि आमजनों को ससमय लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी बिहार के तरक्की के लिए कार्य कर रहे हैं। इसे और तन्मयता के साथ करने की आवश्यकता है। महिला संवाद कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। सरकार के प्रयास के बदौलत आज महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर किशोरियां तथा महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लें एवं महिलाओं से संवाद स्थापित करें। महिलाओं की आकांक्षाओं को जानें और उसे सरकार तक पहुंचायें। पदाधिकारियों की बातों को महिला-पुरुष उत्कृष्ट विधि से समझते हैं और अपनी बातों को खुलकर रखते हैं। समीक्षा के क्रम जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में जिला में महिला संवाद कार्यक्रम 18 अप्रैल से प्रारंभ है। जिसे 15 जून तक शत-प्रतिशत ग्राम संगठनों में संचालित करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि 2542 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम चलाया जाना है। अबतक 836 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हो गया है।
उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम संगठनों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम तथा डॉ अम्बेदकर समग्र सेवा अभियान अंतर्गत विशेष विकास शिविर में सभी सम्बंधित पदाधिकारी अनिवार्य रुप से उपस्थित रहकर दिये गये दायितों का निवर्हन अच्छे ढंग से करें। समीक्षा के क्रम में कई माननीय जनप्रतिनिधिगणों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण ने मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजनाओं की कार्य प्रगति तथा डीपीएम जीविका ने महिला संवाद कार्यक्रम की प्रगति की विस्तृत जानकारी पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से दी। इस अवसर पर माननीय मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार रेणु देवी, विधायक राम सिंह, भागीरथी देवी, उमाकांत सिंह, रश्मि वर्मा, विनय बिहारी, विधान पार्षद वीरेन्द्र नारायण यादव, सौरभ कुमार, जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, डॉ शौर्य कुमार सुमन, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनील कुमार सिन्हा, निदेशक, डीआरडीए, अरुण प्रकाश सहित सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply