Tue. Jun 23rd, 2026
जनता दल यू के कोशी स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी संजय चौहान अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद में शामिल : एजाज़ अहमद
apnubaat.org
पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आज मिलन समारोह प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जनता दल यू के कोशी स्नातक क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी संजय चौहान ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, बीमा भारती, भूदेव चौधरी, प्रदेश  महासचिव भाई अरुण कुमार, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव,  व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता,चंदेश्वर प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि संजय  चौहान सहित उपस्थित सभी नेताओं को राजद की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, बीमा भारती, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, ने शामिल होने वाले नेताओं को राजद की सदस्यता रसीद के साथ प्रतीक चिन्ह गमछा, फूलों की माला और लालू जी के जीवनी पर लिखित पुस्तक गोपालगंज टू रायसीना देकर सम्मानित किया और सभी को राजद इसे सदस्यता ग्रहण कराकर स्वागत किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि सभी लोगों ने सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के लिए जदयू को छोड़कर राजद की सदस्यता ग्रहण की है।
पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता के लिए वैसी ताकतों के साथ समझौता कर लिया है जो देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है, और इस तरह के कार्यों को भाजपा के द्वारा लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके खिलाफ हम सभी को सजग रहकर इनका मुकाबला करना होगा।
प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की लगातार साजिश चल रही है। हमसभी को मिलकर वैसी ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ना होगा और लालू जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उपर्युक्त जानकारी एजाज अहमद प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय जनता दल, बिहार ने मीडिया को दी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया