Tue. Mar 10th, 2026
पूर्व प्रधानमंत्री युवा तुर्क चन्द्रशेखर की जयंती पर तेजस्वी प्रसाद यादव व राजद नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया
apnibaat.org
पटना :  राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में समाजवादी नेता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं युवा तुर्क रहे चन्द्रशेखर की जयन्ती मनायी गयी। इस अवसर पर चन्द्रशेखर की तैल्यचित्र पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव व अन्य उपस्थित नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। जयन्ती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर चन्द्रशेखर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि चन्द्रशेखरजी की राजनीति समाजवादी आन्दोलन से प्रारंभ हुई। वे आचार्य नरेन्द्र देव एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों से काफी प्रभावित रहे। चन्द्रशेखर प्रखर वक्ता रहे तथा उनकी बात संसद में सभी सांसद शान्तिपूर्वक सुनते। वे साधारण तथा बड़े लोगों को एक नजरिये से देखा करते। 1991 में जब नयी आर्थिक नीति देश में लागू हुई तो इस नीति से पड़नेवाले कुप्रभाव से देश को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखरजी राजसत्ता से अधिक महत्व लोकसत्ता को दिया। इस अवसर पर चन्द्रशेखरजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी, वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल, विजय कृष्ण, राज्यसभा सांसद संजय यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन, मुजफ्फर हुसैन राही, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, डॉ राम प्रकाश महतो, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, विधायक मो कामरान, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, चितरंजन गगन, सारिका पासवान, फैयाज आलम कमाल, अरुण कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा, आरजू खान, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा,  भाई अरुण कुमार, डॉ कुमार राहुल सिंह, नन्दू यादव, ई अशोक यादव, प्रमोद कुमार राम, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, निर्भय कुमार अम्बेदकर, संजय यादव, देव किशुन ठाकुर, विनोद यादव, संटू कुमार यादव, सरदार रंजीत सिंह, राजेश यादव, रीतू जायसवाल, कुमर राय, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, संतोष कुमार भारती, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, सतीश कुमार चन्द्रवंशी, गणेश कुमार यादव, शिवेन्द्र कुमार तांती, रोहित कुमार यादव, विक्रांत राय, गुड्डू यादव, संजय यादव, रीना चौधरी, नीतू कुमारी, नीलम देवी, अर्चना यादव, मनोज यादव, निर्मल कुशवाहा, दिलीप कुमार साहू उर्फ दिवाकर, संजय यादव, नंदकिशोर सिंह, चन्देश्वर प्रसाद सिंह मुख्य हैं। उपर्युक्त जानकारी
एजाज अहमद प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय जनता दल, बिहार ने दी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed