अमेठी : केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज मे भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेदकर की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी की उपस्थिति एवं शत्रुघ्न सिंह की अगुवाई में उपर्युक्त जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता अनील सिंह ने कहा हम सबको डॉ अम्बेदकर के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने बताया था कि शिक्षा शेरनी का दूध है, इसे जो जितना पियेगा- वो उतना दहाड़ेगा। संविधान निर्माता भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेदकर हजारों वर्ष से सामाजिक, अर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक जंजीरों में जकड़े हुए समाज को मुक्ति की राह दिखाने वाले, प्रखर अर्थशास्त्री, उच्चकोटि के विधिवेत्ता, इतिहास, समाजसस्त्र, मानव शास्त्र, दर्शनशात्र के विधान, आधुनिक भारत के निर्माता, संविधान निर्माता, संविधान रचयिता, बौद्ध धर्म को पुनर्स्थापित करने वाले सामाजिक लोकतंत्र के महान समर्थक शिक्षा को मुक्ति का साधन मानने वाले, सभी वंचित समज की एकता के प्रतीक, धर्म को नैतिकता के रूप में परिभाषित कर प्रबुद्ध भारत के उदेश्य को स्थापित करने वाले समाज के लिए भारत रत्न बोद्धिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेदकर के 134 वीं जयंती पर पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, रामबरन कश्यप, रजवाड़ी पासी, गीता सिंह, एड राम प्रसाद, सर्वेश कुलवंत, करणवीर, राम मनोहर सरोज, मो रऊफ, सहित ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहें।