Tue. Mar 10th, 2026

रोटरी क्लब ऑफ पटना कंकड़बाग ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया

apnibaat.org/अनमोल कुमार
पटना:  रोटरी क्लब ऑफ पटना कंकड़बाग ने टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के एन.एस.एस. और एन.सी.सी. विंग के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में एन.सी.सी. के कैडेट्स, एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने 52 यूनिट रक्त दान किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. उपेंद्र प्रसाद सिंह, इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ. मुकुंद और प्रोफेसर डॉ. अबू रिजवी ने शिविर के आयोजन में अपना भरपूर सहयोग दिया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष आर.टी.एन. राज किशोर सिंह ने प्रिंसिपल को सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस आयोजन में रोटरी क्लब के अध्यक्ष आर.टी.एन. राज किशोर सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से मानवता का कल्याण जुड़ा है, जो जरूरतमंद रक्त के लिए भटकते हैं,उन्हें इसका लाभ मिलेगा।पी.डी.जी. आर.टी.एन. डॉ. राकेश प्रसाद, पी.पी. आर.टी.एन. डॉ. शंकर नाथ, परियोजना के संयोजक आर.टी.एन. निरंजन कुमार और अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed