Tue. Mar 10th, 2026

नागरिक राजनीतिक मोर्चा पार्टी की आमसभा चनपटिया में सम्पन्न

apnibaat.org/अजय कुमार

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के चनपटिया नगर पंचायत स्थित एफसीआई खेल मैदान में नागरिक राजनीतिक मोर्चा पार्टी के तत्वधान में शनिवार को आमसभा की गई। जिसकी अध्यक्षता नागरिक राजनीतिक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरमान साईं ने जबकि संचालन उपाध्यक्ष मुकेश कुमार अंबेडकर ने किया। उपर्युक्त आमसभा में मुख्य अतिथि नागरिक राजनितिक मोर्चा पार्टी के संस्थापक सह अधिवक्ता पटना बसंत कुमार चौधरी एवं जिला सचिव नागेश्वर यादव को अंग वस्त्र से समानित किया गया। नागरिक राजनितिक मोर्चा पार्टी के संस्थापक बसंत कुमार चौधरी ने एनडीए और महागठबंधन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2025 में बिहार में विधान सभा की चुनाव हमारी पार्टी से प्रत्याशी खड़े होंगे। जिलाध्यक्ष अरमान साई ने आम सभा की बैठक में सरकार की गड़बड़ नीतियों पर व्याख्यान दिया। आमसभा में शुकदेव यादव, नागेश्वर यादव, रामानन्द राम, कृष्णावती देवी, मंजू देवी, अनिता देवी, भिखारी मांझी, गरीब मांझी व अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed