Sun. Nov 8th, 2026

 

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत लौरिया थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को चिकित्सार्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया में भर्ती कराया है। घायल युवक डुमरा देवराज के परवेज आलम का 24 वर्षीय पुत्र मुशर्रत बताया गया है। मुशर्रत हरियाणा के मेवात युनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग लास्ट सेमेस्टर का छात्र है। चाकु दाहिने आंख में लगी है। चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा उपरांत जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया है

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply