Sat. Aug 2nd, 2025

apnibaat.org
अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी संसदीय क्षेत्र के सांसद किशोरी लाल शर्मा दो दिवसीय दौरा के दूसरे दिन 23 मार्च 2025 दिन रविवार को सुबह 10 बजे जनता दर्शन में जनसुनवाई के क्रम में अवश्यकतापरक एवं अटेवा सहित कई सामाजिक संगठनों से भेंट कर सभी संभव सहायता का आश्वासन दिया। लगभग दर्जन भर लोग चिकित्सा के लिए सांसद से सहायता के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। जिस पर सांसद ने कहा कि यह सहायता नहीं यह मेरा धर्म है। अमेठी और अमेठी की जनता की सेवा करना मेरा सौभाग्य है।
11:30 बजे से केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, व न्याय पंचायत अध्यक्षों के साथ संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व विधानसभा प्रभारियों के नेतृत्व में आयोजित बैठक में मुख्यतिथि सांसद किशोरी लाल शर्मा शामिल हुए। उनकी उपस्थिति में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को पुनः जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर सांसद के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष सिंघल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा जिस प्रकार विगत 5 वर्ष में आपने परिश्रम, सेवा, समर्पण अथक प्रयास कर पार्टी, सेवा व संगठन का कार्य किया। जिस प्रकार आप सब के साथ सम्मानित जनता की सहायता किया, अमेठी का सम्मान वापस किया। उसी प्रकार सांसद के सानिध्य व मार्गदर्शन में रहकर आने वाले विधानसभा चुनाव में पांच विधानसभा में जीत का परचम जिला कांग्रेस कमेटी लहराएगी।
संगठन पुनर्गठन में प्रत्येक स्तर से प्राथमिकता के आधार पर चयन किया जाएगा।
पंचायत चुनाव में भी बढ़ चढ़कर भागीदारी होनी चाहिए। इसके लिए आप सब तैयार रहे,
मुख्य अतिथि सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि पार्टी में संगठन सर्वोपरि है, परंतु जो संगठन का महत्व नहीं समझता और जिम्मेदारी नहीं निभाता, उसे पद पर रहने का कोई औचित्य भी नहीं है। संगठन के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता पूर्वक निभाएं।
श्री शर्मा विकास के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन पदाधिकारियों की सहमति से विकास कार्यों की योजना बनाई जा रही है। आप सभी पदाधिकारी जनमानस की आवश्यकता के कार्यों का ही प्रस्ताव दें।
विकास कार्य एवं संगठन से सम्बंधित कई पदाधिकारी अपने सुझाव भी किये। जिसमे दिलीप तिवारी, कन्हैया लाल, महेश तिवारी, पवन दुबे, बृजेश, राम प्रताप ने अपने सुझाव सांसद के समक्ष रखा।
कार्यक्रम मे राजेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता अनील सिंह, मतीन, वीरेंद्र मिश्रा, धर्मराज बहेलिया, सर्वेश सिंह, सुनील सिंह, राम बरन कश्यप, सुमित तिवारी जिला अध्यक्ष रा.छा.स. कार्यक्रम का संचालन शत्रुघ्न सिंह ने किया। उपर्युक्त जानकारी अनील सिंह प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी ने मीडिया को उपलब्ध कराया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply