Sun. Aug 3rd, 2025

सिविल डिफेंस ने संभाला भीड़ नियंत्रण एवं यातायात की कमान

apnibaat.org
पटना: आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता रवि शंकर के पटना आगम एवं गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पटना सिविल डिफेंस के 200 स्वयंसेवक एवं वार्डन यातायात संचालन एवं भीड़ नियंत्रण के लिए तैनात किए गये। पटना के जिला पदाधिकारी सह सिविल डिफेंस के नियंत्रक डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा ) के 200 स्वयंसेवक एवं वार्डन तैनात किए गए। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह उर्फ श्याम नाथ सिंह ने मोर्चा संभाला। आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्ता देवेंद्र प्रताप शाही एवं नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक मालती कुमारी, कार्यालय प्रभारी रवि कुमार ने इस व्यवस्था का पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण किया।
नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने पूरी मुस्ततैदी के साथ मंच एवं इसके आसपास के दर्शक दीर्घा, बवीवीआईपी गैलरी और अन्य स्थानों पर भीड़ नियंत्रण और गांधी मैदान में प्रवेश वाहनों के यातायात संचालन का काम किया। इस क्रम में सीनियर वार्डन मयंक शेखर, राज किशोर सिंह, सरदार मनोहर सिंह, हरेंद्र नाथ, रंजन कुमार, प्रवीण प्रीतम, अखिलेश कुमार, अरुण कुमार, अनूप कुमार गुप्ता, गणेश कुमार, कुंदन कुमार व पटना, मसौढ़ी, बिहटा और मनेर के आपदा मित्रों को भी तैनात किया गया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply