Sun. Aug 3rd, 2025

 

पति, सास व ससुर ने बहू को 50 हज़ार रुपए दहेज के लिए को लेकर गर्म छड़ से दागा

शराबी पति प्रतिदिन शराब पीता व प्रताड़ित करता

मंजय लाल सत्यम/apnibaat.org

नरकटियागंज। पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज प्रखण्ड क्षेत्र स्थित अंजुआ सुगौली गाँव में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर दहेज लोभियों ने एक विवाहिता को गर्म लोहे की छड़ से दागने का काम किया है। उपर्युक्त वाकया विगत 5 मार्च 2025 की बताई जा रही है। दहेज में मांग की 5 लाख रुपए बताई गई है।  घटना को लेकर पीड़िता सहोदरी देवी की शिकायत पर शिकारपुर थाना में काण्ड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता ने पति सुनील राम, ससुर मंटु राम व सास समतोला देवी के विरुद्ध काण्ड अंकित कराया है। पीड़िता के अनुसार उसका पति शराबी (पियक्कड़) है। वर्ष 2013 में लगभग 12 वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ। उसका पति हमेशा शराब के नशे में धूत होकर घर आता है और प्रताड़ित करने का काम शुरू कर देता है। इस क्रम में उसके साथ ससुर भी पति का साथ ही देते हैं। पति ने ₹50000 मायके वालों से लाने के लिए दबाव बनाया, जब उन्होंने रुपये लाने से इनकार किया तो धमकी दी गई की डिमांड पूरी नहीं करने की स्थिति में पीड़िता को जान से मार दिया जाएगा। घटना के दिन विवाहिता से रुपए मांगने का दबाव ससुराल वालों ने बनाया, जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गर्म लोहे से दाग कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने शोरगुल व हो हल्ला मचाया, तब जाकर उनकी जान बची। शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि उपर्युक्त मामला में काण्ड प्रतिवेदित कर अनुसंधान की जा रही है। दहेज में 50 हजार रुपए को लेकर अजुआ सुगौली गांव में एक विवाहिता को लोहा के छड़ से दाग दिया गया। पीड़िता के चीखने चिल्लाने व शोर शराबा मचाने पर विवाहिता की जान बच गई। उपर्युक्त घटना 5 मार्च 2025 की बताई गई है। जिसमें पीड़ित विवाहिता सहोदरी देवी ने शिकारपुर थाना में काण्ड अंकित कराया है। उपर्युक्त काण्ड में पति सुनील राम, ससुर मंटू राम व सास समतोला देवी को आरोपी बनाये गए हैं। आरोप है कि उसका विवाह 12 वर्ष पूर्व हुआ और उसके तीन बच्चे भी है। उसका पति शराबी है और शराब के नशे में उसे बराबर प्रताड़ित करता रहता है। उसके सास ससुर भी पति का साथ देते है। उधर पति सुनील राम ने 50 हजार रुपए मायके से मंगाने का दबाव बनाया। सहोदरी डेवी के इनकार के पश्चात उसके साथ उपर्युक्त घटना को अंजाम दिया गया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply