Tue. Jun 23rd, 2026

जनसुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर की जनसभा सफ़ल बनाने में जुटे पार्टीजन

apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला में जनसुराज पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी विकास सिंह, गोपालगंज जिला प्रभारी अब्बास अहमद, सिवान जिला प्रभारी नंदकिशोर कुशवाहा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष संतोष चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंदन पाण्डेय, जिला महासचिव सचींद्र पाण्डेय तथा जिला मुख्य प्रवक्ता इंजीनियर सिकंदर चंद्रा ने सोमवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चम्पारण वासियों से 5 मार्च 2025 को लौरिया के साहू जैन खेल मैदान में आयोजित जनसुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर की विशाल जनसभा में होने जा रही है। जिसमें अत्यधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास सिंह ने कहा कि विगत 15 वर्ष लालू और लगभग 20 वर्ष से भाजपा जदयू की बहुरुपी राजनीति ने बिहार की स्थिति को बदहाल कर दिया है कि जनता विवश होकर पलायन कर रही है। अब्बास अहमद और नंदकिशोर कुशवाहा ने बिहार के युवाओं के साथ हो रहे अन्याय पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विगत एक दशक से सत्ताधारी भाजपा जदयू (एनडीए) ने बिहार के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के सरकारी स्कूलों में खिचड़ी बंट रही है, लेकिन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल रहा, कॉलेजों में सिर्फ डिग्रियां बांटी जा रही हैं, जिससे रोजगार नहीं मिल रहा। प्रदेश युवा उपाध्यक्ष संतोष चौधरी और कुंदन पाण्डेय ने संयुक्ततः कहा कि जनसुराज ही बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए एकमात्र आशा की किरण है। क्योंकि पिछले 35 वर्षों से जनता सिर्फ जाति, धर्म के नाम पर ठगी की गई है। जिला महासचिव सचीन्द्र पाण्डेय ने चम्पारण वासियों से आग्रह किया कि वे 5 मार्च 25 की जनसभा में भारी संख्या में शामिल होकर बिहार के भाजपा-जदयू के पुलिसिया तंत्र से मुक्ति के लिए हुंकार भरें। जिला मुख्य प्रवक्ता इंजीनियर सिकंदर चंद्रा ने कहा कि चम्पारण की धरती हमेशा इतिहास लिखने की जननी रही है और यह पुनः एक नई गाथा लिखने के लिए तैयार है। उन्होंने युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से अपील किया कि जनसुराज के इस ऐतिहासिक आंदोलन में सहभागी बनें और बिहार के बदलाव की नींव रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया