Fri. May 8th, 2026


apnibaat.org
पटना : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में ग्रामीण आजीविका में सुधार के लिए समेकित मत्स्य पालन के दृष्टिगत नवादा जिला के मत्स्य पालक किसानों की आजीविका में सुधार के लिए पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उपर्युक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान के निदेशक डॉ.अनुप दास के दिशा निर्देश पर 03 से 07 मार्च 2025 तक संचालित है। इस अवसर पर डॉ.कमल शर्मा,प्रभागाध्यक्ष पशुधन एवं मात्स्यिकी प्रबंधन ने किसानों को प्रदत्त प्रशिक्षण की उपयोगिता से अवगत कराया एवं पाँच दिवसीय प्रशिक्षण की रूपरेखा की जानकारी दी। डॉ. तारकेश्वर कुमार, वैज्ञानिक ने समेकित मत्स्य पालन के विभिन्न अवयवों के महत्व का उल्लेख करते हुए, किसानों की आय बढ़ाने के लिए जल संसाधन के समुचित उपयोग से परिचित कराया। उद्घाटन कार्यक्रम के क्रम में डॉ. पी.सी.चंद्रन, प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. पी. के.राय, डॉ. राकेश कुमार, अमितेश कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply