Thu. Apr 30th, 2026

बघेरा दुर्ग वार्ड क्रमांक 56 साई नगर में नव दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा चल रही है। यहां कथाव्यास आचार्य परमेश्वर महाराज लिमतरा वाले ने इतवार को राम वनगमन की कथा बताई। कथा में चित्रकूट के राम ह्दय दास जिज्ञासु महाराज ने कहा कि श्रीराम के राज्याभिषेक का समाचार सुनकर मंथरा ने कैकई को भड़का दिया। इस पर कैकई ने महाराज राजा दशरथ से दो वचनो में राम का ेवन और भरत को राज्य मिल जाए मांग लिया। राम नें पिता के वचनो का मान रखा। वनगमन प्रसंग सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए। इसके बाद उन्होने युवाओ को कहा कि वे भी भगवान श्रीराम की तरह अपने माता पिता के आज्ञा का पालन करे इससे कल्याण भी होता है।

Spread the love

Leave a Reply