Wed. Mar 12th, 2025
लौरिया महोत्सव की तैयारी के क्रम में साहु जैन स्टेडियम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम दिनेश कुमार राय
डीडीसी, एडीम, डीटीओ, स्थानीय पदाधिकारी और विधायक के साथ अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे
apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय दिनेश कुमार राय बुधवार को लौरिया स्थित साहू जैन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में कहा कि साहु जैन स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता में वृद्धि कर बैठने वालों के लिए पर्याप्त जगह तथा टुटी चाहर दीवारी का निर्माण किया जायेगा। डीएम श्री राय ने कहा कि लौंरिया में मार्च 2025 में दूसरा लौरिया महोत्सव आयोजन किया जायेगा। साहू जैन +2 विद्यालय में विधायक निधि से मंच का नव निर्माण किया जाएगा। उन्होंने निर्माणाधीन मंच का अवलोकन भी किया। चेंजींग रुम और आयोजन से सम्बंधित अन्य विशेष जानकारी डीएम ने प्राप्त करने के बाद बताया कि साहु जैन स्टेडियम की जर्जर सीट हैं, उनका पुनर्निर्माण कराया जायेगा। इस सम्बंध में उन्होंने सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। डीएम ने लौरिया महोत्सव के लिए बताया कि मार्च महिना में लौरिया महोत्सव आयोजित कराया जायेगा। लौरिया ऐंतिहासिक स्थल है और यहाँ वर्ष 2015 में लौरिया महोत्सव का आयोजन सम्पन्न कराया जा चुका है। उसके आठ वर्ष बाद महोत्सव कराने के घोषणा पर आवश्यक निर्देश दिया गया। डीएम ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तथा आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। प्रखंड परिसर में सौंदर्यीकरण के साथ आम जनता को परेशानी नहीं हो तथा उनके कार्यों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। जिला पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण को स्कूली बच्चो ने आपबीती सुनाया तो डीएम ने सम्बंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस क्रम में विधायक विनय बिहारी,डीडीसी सुमित कुमार, डीटीओ व अन्य पदाधिकारी व स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण दिनेश कुमार राय ने उन्होंने पूछे जाने पर बताया कि अभी महोत्सव की तिथि की घोषणा नहीं हुई है, अन्य कई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भ्रमण पर लौरिया में हैं।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply