Mon. Mar 9th, 2026

आर्य समाज मंदिर आर्य नगर दुर्ग में बसंत पंचमी और वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम हुआ। बसंत ऋतु का यज्ञ व सत्संग से स्वागत किया गया। आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती ने वसंत पंचमी को वेदो के प्रकाश का दिन माना था। वही साल 1719 में जन्मे वीर हकीकत राय ने मात्र 15 साल की आयु में अपना जीवन कुर्बान कर दिया लेकिन अपना धर्म नही छोड़ा। वीर हकीकत राय को बंसत पंचमी के दिन 4 फरवरी 1734 को सिर काटकर शहीद कर दिया था। उनकी शहादत देश के करोडों युवाओं के लिए सदियो से प्रेरणा देने का काम कर रही है। प्रधान संजय आर्य मंत्री मनोज आर्य कोषाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति तुषार आर्य हिमांशु आर्य अंकित आर्य आनंद आर्य साक्षी आर्या कविता आर्या किरण आर्या इंदुआर्या अतुल कान्हा आदि ने राय को नमन किया।

 

Spread the love

Leave a Reply

You missed