Fri. Sep 12th, 2025
मत्स्य पालकों, मत्स्य विक्रेताओं को ससमय सभी सुविधा उपलब्ध : दिनेश कुमार राय 
apnibaat.org
बेतिया। मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन योजनान्तर्गत मंगलवार को जिला मत्स्य कार्यालय के प्रांगण में मत्स्य विपणन किट वितरित किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन  मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार, रेणु देवी, जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, उप मत्स्य निदेशक, तिरहुत परिक्षेत्र, मुजफ्फरपुर ने किया। जिला में स्वच्छ मत्स्य विपणन के लिए मत्स्य विपणन किट का वितरण 125 मत्स्य बिक्री कार्य करने वाले मत्स्य विक्रेताओं को मत्स्य विपणन किट का वितरण किया गया। किट प्राप्त करने वालों में मझौलिया, नरकटियागंज, बेतिया, नौतन, बैरिया, सिकटा, ठकराहां तथा योगापट्टी प्रखंड के लाभुक शामिल बताये गए हैं।
इस अवसर पर मंत्री रेणु देवी ने कहा कि बिहार को बढ़ाने के लिए कृषि रोड मैप में मछली के लिए मत्स्य पालकों के लिए तथा मछली विक्रेताओं के लिए अनेक महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं का समावेश किया गया है। आगामी समय में भी मछुआ लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए नाव जाल की योजना लाने की व्यवस्था की जा रही है तथा अनेकों महत्वपूर्ण योजनाएं मछुआ समुदाय के भाई-बहनों के लिए संचालित हो रही है। इससे सभी मछुआ समुदाय एवं मत्स्य पालकों का आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हो रहा है। उन्होंने कहा कि चम्पारण आगे बढ़ रहा है, बिहार आगे बढ़ रहा है बिहार अब विकसित बिहार बन रहा है। जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि मंत्री पशु एवं मत्स्य संसाधन बिहार सरकार को संचालन के क्रम में सभी प्रकार की सुविधाएं मत्स्य पालकों, मत्स्य विक्रेताओं को ससमय उपलब्ध करायी जा रही है। मत्स्य विक्रेताओं के लिए पहली बार विभाग मत्स्य विपणन किट की योजना लायी है, जो गरीब मछुआ को, खुदरा मछली विक्रेताओं को मछली बेचने के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण किया जा रहा है, जो एक अहम पहल है। शहरी तथा ग्रामीण मत्स्य विपणन किट में 15 तरह के सामग्री यथा-फोल्डेबल छतरी, स्टेनलेस स्टील कटर, स्टेनलेस स्टील स्क्रबर, तराजू एवं बटखारा, तारपोलिन शीट, प्लास्टिक बाल्टी/मग, एरेटर मशीन, इनसुलेटेड बॉक्स, डीसीएलईडी बल्बयुक्त लैम्प, प्लास्टिक क्रैट, प्लास्टिक वेस्टवीन, एप्रॉन, ग्लब्स/मास्क, कैप, मनी बैग आदि लाभुकों को प्रदान किया गया है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply