Wed. Jun 24th, 2026
एचएस डीएवी पब्लिक स्कूल नरकटियागंज में स्कूल एग्जिबिशन एंड एफईटीई का आयोजन
APNI BAT/apnibaat.org
हैदराबाद सत्याग्रह दयानन्द आंग्लो वैदिक पब्लिक स्कूल नरकटियागंज में 28 दिसंबर 2024 को स्कूल एग्जिबिशन एंड एफईटीई का आयोजन किया गया। उपर्युक्त एग्जिबिशन एंड एफईटीई कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर डॉ नंदकिशोर मिश्र, मुख्य अतिथि एसडीएम नरकटियागंज सूर्य प्रकाश गुप्ता, एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह, सरदार बलविंदर सिंह, अवधकिशोर सिन्हा, वर्मा प्रसाद एवं प्रधानाचार्य प्रशांत गिरी ने किया।
उपर्युक्त कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत एचएस डीएवी पब्लिक स्कूल नरकटियागंज के प्रधानाचार्य प्रशांत गिरी ने किया। प्रधानाचार्य प्रशांत गिरी ने बताया कि वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में 28 दिसम्बर 2024 को विद्यालय परिसर में कला विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर और जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम अतिथियों के लिए स्वागत गीत और नृत्य विद्यालय की विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रदर्शनी को देखा और प्रशंसा किया। कला और विज्ञानं प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, साहित्य, चित्र कला,सम्बंधित मॉडल, परियोजना, नवाचार, कॉलाज़, सेल्फी पॉइंट, वैदिक साहित्यकारों के चित्र, आर्य समाज गतिविधि, के रचनात्मक क्रियाकलापों को प्रदर्शित किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाकर वाणिज्ययिक प्रतिस्पर्धा प्रदर्शित किया। एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्त ने विद्यार्थियों से प्रदर्शनी के सम्बंध में पूछताछ किया। अतिथियों ने कहा कि ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम से विद्यार्थियों को सैद्धांतिक शिक्षा के अतिरिक्त व्यावहारिक शिक्षा मिलती है। उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने से उनके मस्तिष्क का विकास होता है। प्रधानाचार्य प्रशांत गिरी ने बताया कि वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में 28 दिसम्बर 2024 को विद्यालय परिसर में कला, विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर और जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम अतिथियों के लिए स्वागत गीत और नृत्य विद्यालय की विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रदर्शनी को देखा और प्रशंसा किया।कार्यक्रम के आयोजन में अभिभावकों, विद्यार्थियों, प्रधानाचार्य प्रशांत गिरी के सहयोगियों में संजय शरण सिन्हा, राजीव रंजन, अमरनाथ तिवारी, रंजीत कुमार पांडेय, कुञ्ज बिहारी सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, अभिमन्यु कुमार, पूर्णिमा गुप्ता, रंजय कुमार, सुखमय मण्डल, आलोक कुमार सिंह, दशरथ राजा, अजय कुमार चौधरी, रजत जायसवाल, आशीष शुक्ल, रमेश कुमार सिंन्हा, राकेश कुमार, रंजन कुमार कर्ण, सुमन हाजरा, ओमप्रकाश सिंह, एलिज़ा कौशर, अनंतेश कुमार, चन्दन कुमार सिंह, रानी रंजन, सुनीला संतोष, अनामिका कुमारी, यम्पी गुप्ता, राहुल कुमार राव, सुमित कुमार, रोहित कुमार, अनील कुमार, गौरव कुमार डेय, अभय कुमार मिश्र, दिलीप कुमार, बिनीत कुमार तिवारी, अर्चना कुमारी, अभिमन्यु कुमार, अमित सहाय एवं सोनी सिंह की सहभागिता रही।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया