Sun. Mar 23rd, 2025

मुंगेर पुलिस ने खेत में संचालित चार मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया

पुलिस ने व्यापक स्तर पर हथियार बनाने  उपकरण बरामद

 

APNI BAT/apnibaat.org

बिहार प्रांत के मुंगेर जिला की पुलिस ने गुप्त सूचना पर हथियार निर्माण कार्य में लगे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। मुंगेर मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर बरदह और हरिनमार दियारा में छापामारी किया। जहां अवैध हथियार का निर्माण कार्य का मिनी कारखाना बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि मिनी गन फैक्ट्री की आसूचना व सत्यापन उपरांत एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर सदर डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में मुफ्फसिल और पूरवसराय थाना  की पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। उपर्युक्त टीम जब गंगा नदी पार कर पहुंची तो कुछ लोग मक्का के खेत से भागने लगे। लोगों भागने के क्रम में पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोचा और उसकी निशानदेही पर मक्का के खेत में संचालित चार मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। पुलिस ने मक्का के खेत से हथियार बनाने के उपकरणों को बरामद किया।

इस बावत मुंगेर सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरदह और हरिणमार दियारा में हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालन की सूचना पर छापामारी की गई। पुलिस ने वहां चार मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए, हरिणमार थाना क्षेत्र के रेता गांव निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच लोग नाव के सहारे गंडक नदी के रास्ते भागने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को भागने वालों की पहचान बताया है। पुलिस सभी फरारियों के विरुद्ध साक्ष्य संकलन करते हुए गिरफ्तारी को छापामारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी विनोद कुमार का अपराधिक इतिहास बताया जा रहा है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply