Wed. Jun 24th, 2026

चार्टर्ड एकाउंटेंट व पुलिस पदाधिकारी घर का ताला तोड़कर चोरी

चोरों ने 07 लाख रुपए के आभूषण व 31 हजार रुपए नकद चोरी

सीसीटीबी कैमरा खंगाल रही मझौलिया थाना की पुलिस

बेतिया : बेतिया पुलिस अंतर्गत मझौलिया थाना क्षेत्र धोकराहां शिकारपुर में शनिवार की रात चोरों ने दो घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना चार्टर अकाउंटेंट रामप्रीत शर्मा और पुलिस विभाग में कार्यरत विनोद कुमार शर्मा के घर में हुई। अज्ञात चोरों ने लगभग 50 हजार रुपये नकद व 07 लाख रुपये मूल्य के आभूषण की चोरी को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची मझौलिया थाना पुलिस ने घटना स्थल की निरीक्षण कर अनुसंधान प्रारम्भ किया है। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने बताया कि गृहस्वामी तीर्थ यात्रा पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। सूत्रों की माने तो घटना को अंजाम देने में स्थानीय युवकों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसका जल्द ही उद्वेदन कर लिया जाएगा। इधर गृह स्वामी के भतीजा ने बताया कि चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से आयरन गेट और गोदरेज का ताला तोड़कर कीमती आभूषण, कपड़ा व 50 हजार रुपये नकद की चोरी की है। घर में लगे लगभग चार ताला को तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। मझौलिया के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने घटनास्थल की जांच किया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया