Wed. Jun 24th, 2026

पुलिस के एक्शन के बाद गायक ने क्षमा मांगी
मीडिया के खिलाफ वायरल वीडियो लिया वापस


एसएन श्याम/APNI BAT/ apnibaat.org
पटना। पटना पुलिस के रामकृष्ण नगर थाना के सख्त एक्शन के बाद बेटा म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले यूट्यूब पर अश्लील वीडियो के माध्यम से मीडिया जगत की सामाजिक प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने यह मीडिया कर्मियों को गाली देने वाला वीडियो मार्केट से वापस लिया गया। इस वीडियो के गायक अर्जुन लाल यादव ने सार्वजनिक माफी मांगी और थाना में में लिखित माफी नाम भी दिया।


बेटा म्यूजिक कंपनी ने अर्जुन लाल यादव का “मीडिया के दिदिया छिनार हो गैल”यूट्यूब वीडियो जारी कर मीडिया जगत को गलियाने का काम किया था। इसकी जानकारी होते हैं भारतीय श्रमजीव पत्रकार संघ के राष्ट्रीय सचिव एवं वरीय पत्रकार सह क्राइम रिपोर्टर एस एन श्याम और पटना के पत्रकारों ने रामकृष्ण नगर थाना में गायक अर्जुन लाल यादव और म्यूजिक कंपनी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया। संघ के बिहार शाखा के राज्य कार्यकारनि सदस्य एवं द बिहार टीवी के रिपोर्टर रत्नेश कुमार के हस्ताक्षर से दिए गए शिकायत पत्र में वायरल वीडियो के माध्यम से मीडिया जगत की सामाजिक प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने एवं मीडिया कर्मियों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का मामला उठाया गया।
रामकृष्ण नगर के थानेदार अवधेश सिंह ने संघ की शिकायत पत्र को संजीदगी से संज्ञान लिया शिकायत दर्ज होने के 2 घंटे के भीतर म्यूजिकल कंपनी के कार्यालय पर छापा मारा ।वायरल वीडियो के गायक अर्जुन लाल यादव को हिरासत में लेकर थाना पर लाकर पूछताछ किया। पूछताछ में अर्जुन लाल यादव ने अपनी गलती स्वीकार की और आनन फानन में वीडियो को यूट्यूब से डिलीट कर दिया ।इतना ही नहीं गायक अर्जुन लाल ने थाने में लिखित माफी नामा देकर संघ एवं पत्रकारों से सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगा।
भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ और पत्रकार साथियों के साथ ही पुलिस ने भी गायक अर्जुन के माफी नामा को स्वीकार कर उन्हें क्षमादान दे दिया। शिकायत दर्ज करने वाले पत्रकारों के शिष्ट मंडल में में राजेश कुमार (P N I ) , दीपक कुमार ( प्रत्येक न्यूज़), कुंदन पांडे (B N 24× 7), सिनकी राजपूत (Biharh b 24 news) राकेश कुमार (जनपथ न्यूज़), कबीर साहब (THE Bihar TV), विजय कुमार शुक्ला (क्राइम न्यूज़), नीरज कुमार (Bihari breaking) श्रीधर पांडे(केवल सच), सचिन केशव ( देखो इंडिया) नीरज कुमार (केवल सच) इत्यादि शामिल थे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया