Wed. Jun 24th, 2026

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बेडो (रांची) । उद्यान विकास योजनान्तर्गत जिला उद्यान कार्यालय, रांची के सौजन्य से ए पी पी एग्रीगेट द्वारा 100 लाभार्थियों को पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर जिला उद्यान पदाधिकारी, महेश राम ने कहा कि मशरूम उत्पादन कम पूंजी और कम जगहों पर करके महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने मशरूम की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर ए पी पी एग्रीगेट के निदेशक, प्रभाकर कुमार ने कहा कि मशरूम उत्पादन से सभी का आत्मनिर्भर बनने का सपना होगा साकार। उन्होंने कहा कि हर बेहतर उपज करने वाले को फर्म बाजारीकरण की सुविधा उपलब्ध करायेगी।
प्रशिक्षण के दौरान मशरूम का परिचय, भारत एवं झारखंड में मशरूम की स्थिति, मशरूम उत्पादन में उपयोग आने वाले सामग्रियों, उत्पादन की विधि, प्रायोगिक विधियों, मशरूम का महत्व, मशरूम की अहार पौष्टिकता, मशरूम का औषधीय गुण, तुडाई के तरीके, कीड़े मकोड़े से वचाव के तरीके, मशरूम के प्रकार और बाजारीकरण पर चर्चा की गई। इसके साथ ही समूह चर्चा और ग्रुप लीडरों द्वारा चर्चा की प्रस्तुति की गई।
इस अवसर पर कुशल एवं प्रशिक्षित प्रशिक्षकों क्रमशः अनमोल कुमार, पूनम संगा, अनोखा कुमारी, मुस्कान कुमारी ने सफल प्रशिक्षण दिया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया