Wed. Jun 24th, 2026

आरजेडी ने उठाए भ्रष्टाचार और प्रशासनिक नियंत्रण के सवाल, नीतीश सरकार पर उठाया सवाल

APNI BAT/apnibaat.org

पटना: बिहार में बढ़ते भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उच्च श्रृंखलता पर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए बड़ा हमला किया है। राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने प्रेस वार्ता में राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलता और विकास योजनाओं में विलम्ब जैसे कई गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की कार्यशैली पर भी प्रश्न उठाया है। आइए, जानते हैं प्रेस वार्ता के मुख्य बिंदु।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने पटना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है और प्रशासन पर सरकार का नियंत्रण खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार “अचेत अवस्था” में हैं और उनकी सरकार प्रदेश के लोगों की समस्याओं से आंखें मूंदे हुए है।

शक्ति सिंह यादव का बयान:

प्रेस वार्ता के दौरान शक्ति सिंह यादव ने कहा, कि “बिहार में भ्रष्टाचार के गंगोत्री का निर्माण हो चुका है। विकास योजनाओं में लगातार देरी हो रही है और सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के आसपास गलत लोग हैं, जो उन्हें गुमराह कर रहे हैं। यादव ने वन नेशन, वन इलेक्शन के प्रस्ताव को लेकर भी केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे जनता के हितों के विरुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक माइलेज लेने का प्रयास है।

जगदानंद सिंह की नाराजगी पर पूछे गए प्रश्न पर प्रवक्ता ने कहा  कि यह तो दल का “आंतरिक मामला” है बताते हुए कहा कि पार्टी अपने सभी फैसले एकजुट होकर लेती है।

सरकार पर हमला भ्रष्टाचार और विकास योजनाओं में देरी,प्रशासनिक नियंत्रण की विफलता,महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार की चुप्पी,वन नेशन, वन इलेक्शन को जनविरोधी करार

प्रदेश मुख्यालय पटना से प्रेस कांफ्रेंस में आरजेडी का संदेश यह कि आरजेडी बिहार की जनता के हित में मजबूती से खड़ी है और उनकी आवाज को बुलंद करती रहेगी। इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नए सिरे से आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया