Wed. Jun 24th, 2026

 

गन्ना की खेती करने वाले किसानों को तकनीकी क्रांति से अत्यधिक लाभ मिलेगा, कृषि मजदूरों की कमी मशीन पूरा करेगा

apnibaat.org

नरकटियागंज: मगध सुगर एंड एनर्जी की इकाई न्यू स्वदेशी सुगर मिल नरकटियागंज ने गन्ना की खेती में कृषि मजदूरों की अनुपलब्धता के दृष्टिगत एक नई तकनीकि क्रांति का सूत्रपात किया है। चीनी मिल ने  आधुनिक गन्ना कटाई और छिलाई मशीन का सफल प्रदर्शन किया। नई दिल्ली से आए डॉ दुष्यन्त बादल, गन्ना मशीनीकरण विशेषज्ञ और परियोजना समन्वयक ने इस मशीन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, गन्ना किसानों को बताया कि उपर्युक्त मशीन कृषकों के लिए लाभप्रद है। जिससे समय की बचत और लागत खर्च में कमी आएगी। गौरतलब है कि क्षेत्र की नगदी फसल में एक गन्ना, आय का मुख्य स्रोत है। गन्ना की खेती में श्रमिकों की भारी कमी और लागत खर्च की अधिकता के कारण किसान परेशान रहते आए हैं। उल्लेखनीय है कि परंपरागत गन्ना कटाई प्रक्रिया में प्रति क्विंटल 50 से 70 रुपये खर्च होते रहे हैं। नई मशीन के प्रयोग से लागत खर्च 25 से 35 रुपए आ रहे हैं, खर्च में 50% तक कमी की जा सकती है। मशीन का निर्माण भूसारथी कंपनी ने किया है। कम्पनी के अनुसार सम्पूर्ण गन्ना कटाई और छिलाई मशीन गहन अनुसंधान के उपरान्त विकसित किया गया है। डॉ दुष्यंत बादल ने बताते हैं कि मशीन चलाने में मात्र 3 से 4 श्रमिकों की आवश्यकता होती है और मशीन 3 से 4 घंटे में एक एकड़ गन्ने की कटाई और छिलाई करने में सक्षम है। यह मशीन वर्तमान लगत खर्च में 50% कम कर रहा है। मशीन कटाई के साथ साथ पेड़ी प्रबंधन (खूंटी) से जड़ करतन (ऑफ-बारिंग), उर्वरक का प्रयोग और दवाई छिड़काव का कार्य भी करती है, जिससे पेडी फसल व पैदावार में वृद्धि होती है। मशीन से गन्ने की कटाई के बाद पत्तियों की सफाई सुनिश्चित की जाती है, जिससे केवल उच्च गुणवत्ता वाला गन्ना चीनी मिल तक पहुंचता है। उर्वरक और फफूंदनाशक का सटीक छिड़काव गन्ने को बीमारियों से बचाता है और मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखता है। यह मशीन छोटे किसानों और कृषि उद्यमियों के लिए विशेष लाभकारी है।

न्यू स्वदेशी सुगर मिल (चीनी मिल) के कार्यपालक अध्यक्ष चंद्रमोहन ने बताया कि यह मशीन किसानों के लिए एक सशक्त तकनीकी समाधान है। मगध चीनी मिल की यह पहल गन्ना उत्पादन में किसानों की आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में, यह तकनीक गन्ना कृषकों के जीवन स्तर को सुधारने में एक बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने पिपरा के किसान तारिक बारी को सम्मानित भी किया।

नई मशीन के प्रर्दशन के दौरान कार्यपालक अध्यक्ष चंद्रमोहन, अधिशासी अध्यक्ष, न्यू स्वदेशी शुगर मिल (बिरला), नरकटियागंज राजीव त्यागी, मिल उपाध्यक्ष गन्ना विभाग के कार्यपालक उपाध्यक्ष (ईंख) कुलदीप सिंह ढाका, उपाध्यक्ष गन्ना विकास पी के गुप्ता एवं प्रेग्मेटिक्स, नई दिल्ली के एक्सपर्ट अमित कुमार, बगहा चीनी मिल तिरुपति सुगर्स के महाप्रबंधक (गन्ना) बी एन त्रिपाठी और उनके सहायक एन पी सिंह व अन्य गन्ना विभाग के अन्य उपस्थित रहे। उपर्युक्त जानकारी पीके गुप्ता उपाध्यक्ष गन्ना विकास मगध चीनी मिल, नरकटियागंज ने “अपनी बात” को दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया