रॉयल बंगाल टाइगर का हमला खेतिहर मजदूर राधा महतो घायल
धनेश्वर कुमार
नरकटियागंज : अनुमंडल पुलिस अंतर्गत सहोदरा थाना क्षेत्र के बलबल गांव निवासी राधा महतो (50 वर्ष) पर रॉयल बंगाल टाइगर ने बुधवार की सुबह लगभग 6:30 बजे हमला कर घायल कर दिया है। इस सम्बंध में राधा महतो के पुत्र रवि महतो के अनुसार वीटीआर वन क्षेत्र किनारे उसके पिता धान का बीजड़ा देखने गये। उसी क्रम में रॉयल बंगाल टाइगर ने उन पर हमला कर दिया। बगल के खेत में काम कर रहे मजदूरों ने बाघ का हमला देखा तो शोर मचाया, शोरगुल सुनकर रॉयल बंगाल टाइगर ने राधा महतो को छोड़ दिया और जंगल में घुस गया। खेतिहर मजदूरों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया। राधा महतो के परिजन घायलावस्था ने रेफरल अस्पताल गौनाहा में भर्ती कराया। जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ विवेक विकास ने घायल का उपचार किया। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति 7:50 बजे सुबह अस्पताल पहुंचा है। राधा महतो के दाहिने पैर में दो जगह गहरा घाव है, जांघ में एक जगह चार इंच लंबा व डेढ़ इंच गहरा घाव बताया गया है। जिसकी साफ सफाई कर 10 टांका लगा है। चिकित्सक विवेक विकास के अनुसार राधा महतो खतरा से बाहर है। दोमाठ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील महतो व कन्हैया कुमार ने रॉयल बंगाल टाइगर के उपर्युक्त हमला में मजदूर राधा महतो के घायल होने की पुष्टि किया है। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि घायल मजदूर काफी गरीब है। दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। वह बड़े किसानों से खेत बटाई लेकर कृषि कार्य करता है। मंगुराहां रेंजर सुनील कुमार पाठक का कहना है कि जांच कर घायल व्यक्ति को अनुतोष राशि (मुआवजा) दिलाया जाएगा।
Post Views: 80