Thu. Nov 5th, 2026

पटना । दिव्य ज्योति स्थापना दिवस पर राजधानी पटना के आईएमए के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिन्दू धर्मावलंबियों और सनातनियों को सम्मानित किया गया। दिव्य ज्योति के संस्थापक राकेश दत्त मिश्रा ने श्रीमहाकाल भैरव अखाड़ा संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम के क्रम में हिन्दू धर्म,  रीति नीति  और सनातन धर्म के उद्देश्य पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। व्याख्यान के क्रम में सनातन धर्म के रक्षार्थ सभी को अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर एस एन श्याम, सुबोध सिंह राठौड़, अंकेश कुमार, दीपशिखा, आंचल कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply