Sun. Sep 14th, 2025

 


अमेठी (उ प्र) : अमेठी के केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार 15 अप्रैल 2024 को एक बैठक सम्पन्न हुई।
अमेठी कांग्रेस किसान संगठन के जिलाध्यक्ष ओ पी दुबे के नेतृत्व में अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी 17 किसान कांग्रेस ब्लाॉक अध्यक्ष को सम्बोधित करते हुए एमएसपी को कानूनी दर्जा, कृषि ऋण माफी आयोग की स्थापना, पीएम फसल बीमा योजना में बदलाव, किसान जीएसटी मुक्त करने, आयात निर्यात नीति, देश की जनता के अन्नदाता एवं देश के 2024 लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र में किसान न्याय के साथ भागीदारी, न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय पर वृहद विचार विमर्श उपरांत सम्बोधित करते हुए जगदीश ने कहा कि अमेठी का प्रत्येक किसान गूंगी बहरी सरकार को जवाब देने के लिए तैयार है। श्री सिंह ने उपस्थित किसान नेताओं को कहा कि अब जबाब देने का समय आ गया है। देश व प्रदेश में किसानों की जो स्थिति है वह किसी से छुपी नहीं है।
अंग्रेजी सरकार से अधिक बर्बरता पूर्वक किसानों की आवाज को वर्तमान सरकार ने दबाने का शर्मनाक कार्य किया है। उससे किसान ही नहीं देश भी कलंकित हुआ है। उपर्युक्त बैठक में जिलाध्यक्ष ओ पी दुवे, ददन शर्मा, प्रीति बौद्ध, विजय सिंह, करणवीर सिंह, ध्रुबराज सिंह, रामनरेश, विनोद पाठक, अरविन्द सिंह, वीपी सिंह, आलोक, सुषमा शिवानी, विजय सिंह उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply