Fri. Jun 19th, 2026
पटना :  राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने बिहार के सभी रालोमो कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए प्रत्याशियों को 40 लोकसभा सीटों पर रिकॉर्ड जीत का परचम लहराना है। राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में जी-जान से जूट जाएं । उपर्युक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर बिहार के 38 जिला में राष्ट्रीय स्तर से लेकर बुथस्तर तक के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश एवं उत्साह है।उन्होंने बताया की पार्टी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने देश में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दुहराया है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply