Mon. Sep 15th, 2025
बेतिया : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव  21 फरवरी 2024 को लौरिया के साहूजैन उच्च विद्यालय में जन विश्वास सम्मेलन को सम्बोधि करेंगे। उनके आगमन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगंवा में जिला राजद उपाध्यक्ष नीलम सिंह के आवास पर शनिवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो महमूद आलम ने किया। उपर्युक्त बैठक में जिला राजद अध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी व जिला राजद के मुख्य प्रवक्ता प्रभु यादव शामिल हुए। जिलाध्यक्ष साहब हुसैन अंसारी ने कहा कि जन विश्वास यात्रा में योगापट्टी से हजारों कार्यकर्ताओ को भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि
ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावे। मुख्य प्रवक्ता प्रभु यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को गरीब शोषितों का नेता है। राजद कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पित रहने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रखंड के सभी पंचायत के अध्यक्षों को तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में भाग लेने को कहा। इस अवसर पर मिथलेश सिंह, संतोष यादव व अन्य लोग उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply