अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ अस्सी लाख रुपए मूल्य का चरस बरामद
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित नगर थाना की पुलिस को सुबह में सूचना मिली कि दो तस्कर नेपाल से मादक पदार्थ (चरस) लेकर बाइक से बेतिया आ रहे हैं। जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई। उपर्युक्त सूचना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ के तस्कर की गिरफ्तारी को एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए नेपाल के दो तस्कर को 18 कि. 200 ग्रा. मादक पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में बेतिया नगर थाना काण्ड संख्या 53/24 दिनांक 28 जनवरी 2024 धारा- 8/20(बी (ii)) (सी)/23(सी)/29 एनडीपीएस एक्ट. दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जा रहा है। गिरफ्तार व्यक्तियोंं में संजय पटेल आयु लगभग 38 वर्ष, पिता राजेन्द्र पटेल, लंगड़ी, थाना-लंगडी, शिवजी महतो कमकर आयु लगभग 42 वर्ष, पिता दशरथ महतो, मुड़ली, थाना-पोखरिया, दोनो जिला-परसा (वीरगंज) नेपाल निवासी से भूरा रंग के प्लास्टिक के टेप से बंधा हुआ कुल 36 (छत्तीस) पैकेट जिसका कुल वजन 18. 200 कि.ग्रा. चरस (अट्ठारह किलो दो सौ ग्राम) बरामद किया गया। जिसका अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग एक करोड़ अस्सी लाख रुपए आंका गया है। विवो कंपनी का गोल्डेन रंग का स्क्रीन टच मोबाईल-01, एक ब्लू रंग का होंडा कंपनी का एसपी. साईन बाइक-01 बरामद किया गया। बेतिया पुलिस टीम में राजीव कुमार पुनि सह थानाध्यक्ष नगर थाना बेतिया, पुनि मो. मुमताज आलम, नगर थाना बेतिया, पुअनि नरेश कुमार, नगर थाना बेतिया, पुअनि राजन कुमार कालीबाग ओपी बेतिया, पुअनि ऋतुराज जायसवाल, नगर थाना, थाना सशस्त्र बल नगर थाना बेतिया, कमलेश कुमार व बबलु कुमार तकनीकी शाखा, बेतिया शामिल रहे।