Sun. Mar 15th, 2026
पश्चिम चम्पारण जिला के लौरिया प्रखंड अंतर्गत सिंहपुर सतवरिया के वार्ड सदस्यों ने ने अपने उप मुखीया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। अविश्वास प्रस्ताव से सम्बंधित आवेदन बीडीओ लौरिया तथा मुखिया सिंहपुर सतवरिया को देकर बताया है कि विगत उप मुखिया के चुनाव के एक माह बाद ही हमारे उप मुखिया दीपू साह जेल भेज दिए गए। उपमुखिया पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद करीब 30 माह से जेल में है। इस कारण उप मुखिया के सभी कार्य बंद है। उल्लेखनीय है कि इस पंचायत में कुल 12 वार्ड सदस्य हैं। जिनमें एक जेल में हैं तथा शेष ग्यारह ने आवेदन पर हस्ताक्षर किया है। हस्ताक्षर करने वालो में संजीव कुमार मिश्र निमीता देवी, अंजु देवी, वीरा राम, सुनील मिश्रा संजु देवी  मुकेश महतो वनिता देवी, सुषमा देवी, अनील कुमार पटेल मुख्य हैं।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply