बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के गौनाहा प्रखण्ड के गौनाहा पंचायत के उप मुखिया नागेंद्र मौर्य पर वार्ड सदस्यों ने शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव लाया है। वार्ड सदस्य मीना देवी, गिरिजा देवी, द्रोपति देवी, ममता देवी, बशीर मियां, मीरा देवी, पहुनिया देवी, लैला खातून, छोटू साह, मोतिउर रहमान खान, शांति देवी, धर्मावती देवी सहित 12 वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया नागेंद्र मौर्य पर अविश्वास प्रस्ताव लगाने को बीडीओ शिवजन्म राम मुखिया प्रतिमा देवी व पंचायत सचिव गौतम कुमार को आवेदन सौंप दिया है। जिसमें वार्ड सदस्यों का कहना है कि उप मुखिया नागेंद्र मौर्य के कार्य कलाप से हम सभी वार्ड सदस्य काफी असंतुष्ट हैं। यही कारण है कि 12 वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। जिससे सभी वार्ड सदस्य मिलकर नये उप मुखिया का चुनाव कर सकें। जिससे पंचायत का विकास अच्छे ढंग से हो सके। वार्ड सदस्यों ने बीडीओ सहित अन्य पदाधिकारियों को आवेदन देते हुए उप मुखिया के चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है।
Post Views: 103