Tue. Mar 3rd, 2026

नगर निगम भिलाई क्षेत्र मे पेयजल की शिकायतों से संबंधित सपंर्क करने के लिए अब निगम दफ्तर आने के जरुरत नही है। दूरभाष पर ही इसकी शिकायते दर्ज कराई जा सकती है। प्रत्येक जोन क्षेत्र के पेयजल संबंधित शिकायतों के लिए हेल्प नंबर जारी किया गया है। ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ हो चुकी है। ऐसे नागरिको को पानी के लिए समस्या न हो , इसके लिए अधिकारी लगातार फील्ड पर काम कर रहे है, जिन क्षेत्रो मे पानी की समस्या सामने आ रही है। उन क्षेत्रो मे लगातार पानी पहुचाने के कार्य किया गया है। ऐसे मे लोगों की पानी की समस्या का निराकरण और सुनवाई के लिए हेल्पलाइन नंबंर जारी किए गए हैं। महापौर नीरज पाल एंव आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर नेहरु नगर जोन के लिए धनराज चैहान मो 8982235812 वैशाली नगर जोन क्षेत्र के लिए पुरुषोत्तम सिन्हा मो 8817910823 पेयजल के लिए परेशान होकर भटकना नही पडेगा।

Spread the love

Leave a Reply