Tue. Apr 14th, 2026

छठ घाटों तक जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग को सुगम्य बनाएं

बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला के जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर जिला के सभी एसडीएम, नगर आयुक्त, निगम आयुक्त व सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी तथा सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी को क्षेत्राधिकार में स्वच्छता व सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें। छट घाटों की नियमित सफाई अतिआवश्यक है। घाटों तक जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग को सुगम्य बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि व्रतियों की सुविधा के दृष्टिगत छट घाटों पर पर्याप्त संख्या में वस्त्र परिवर्तन कक्ष (क्लॉथ चेंज रुम) का निर्माण कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अस्थायी शौचालय का निर्माण भी कराएं। उन्होंने कहा कि सभी सम्बंधित छठ घाटों का भौतिक सत्यापन करें। बांस के बल्ले से घाटों की गहराई का आकलन कर लें। खतरनाक घाटों पर फ्लैक्स, बैनर लगाएं, जिससे दुर्घटना की संभावना नहीं रहे। जिला पदाधिकारी ने कहा कि छठ पूजा के अवसर पर विभिन्न घाटों पर व्रतियों के साथ बच्चों, महिलाओं, युवकों एवं वृद्धों की भाड़ी भीड़ होती है। भगदड़ से  बचाव को सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।खतरनाक घाटों के निकटस्थ पर्याप्त संख्या में पूजा के तालाबों का निर्माण करें जिससे छठव्रतियों को परेशानी नहीं हो। पर्याप्त संख्या में एनडीआरएफ/एसडीआरएफ से प्रशिक्षित सामुदायिक स्वयंसेवकों/गोताखोरों की घाटों पर तैनाती, उद्घोषणा, प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनील राय व सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, एसडीएम उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply