सेंट्रल स्कूल में इको फ्रेंडली दीपावली को लेकर कार्यक्रम सम्पन्न

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज स्थित लोटस पब्लिक स्कूल व सेंट्रल स्कूल में इको फ्रेंडली दीपावली मनाने को लेकर रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय में रंगोली, छठ की झांकी, वाद प्रतिवाद प्रतियोगिता तथा इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का शपथग्रहण किया गया। स्कूली विद्यार्थियों ने कानफाड़ू आवाज और अधिक धुआं करने वालों पटाखा से दूर रहने का संदेश देने वाला कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस क्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों व स्कूल के शिक्षकों ने रंगोली बनाया। विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर लोटस विद्यालय के निदेशक रत्नेश प्रसाद, सहायक निदेशक आशीष रतन उर्फ़ गोलू ने किया।

उधर सेंट्रल स्कूल के निर्देशक अफरोज अख्तर व प्रशासक नुरुल ऐन ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित किया। आशीष रतन और रत्नेश प्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण के साथ सकारात्मकता पूर्वक इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संदेश दिया। विभिन्न प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार ने पुरस्कृत भी किया।

Post Views: 122