
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भारत भूषण दुबे ने जिला प्रवक्ता के पद राशिद अली हैदर का मनोनयन किया है। जिलाध्यक्ष श्री भारत भूषण दुबे ने कहा कि राशिद अली हैदर व उनका परिवार पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं। उनके मनोयन से जिला में पार्टी सशक्त बनेगा। जिला प्रवक्ता के पद पर मनोनित राशिद अली हैदर ने कहा कि पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा व लगन से कार्य करते हुए सिद्धांत व विचार को जन जन तक प्रचारित प्रसारित करने का कार्य करेंगे। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने के लिए कृत संकल्पित राशिद अली हैदर के जिला प्रवक्ता बनाए जाने पर जिला के सभी कांग्रेसियों में प्रसन्नता है। इस दौरान जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एजाज अहमद, नरकटियागंज के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अमजद अली, बेतिया के पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी, जिला अनुशासन समिति के अध्यक्ष कामरान, जिला बीस सूत्री सदस्य विनय कुमार शाही, सिकटा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी खुर्शीद आलम, वाल्मिकीनगर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी शाश्वत केदार पाण्डेय व सैकड़ों कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई दिया है।
Post Views: 225
