Sat. Mar 7th, 2026
अपर मुख्य सचिव के आदेश के पर सशक्त स्थाई समिति से स्वीकृत सर्वसम्मत प्रस्ताव विभाग को भेज खेला जा रहा एनआईटी का लटकाने का ‘खेल’
सहरसा नगर निगम में डेलीवेजेज कर्मी कर रहे सुगमता से कचरा उठाव, बेतिया में हो रही पुनः लूट की साजिश 
बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय स्थित बेतिया नगर निगम महापौर ने सफाई व स्वच्छता की आड़ में नगर निगम में ‘लूट तंत्र’ के काबिज होने का आरोप मीडिया के समक्ष लगाया है। महापौर ने कहा कि सशक्त स्थाई समिति के विगत 31 अक्तूबर 2023 को विभागीय अपर मुख्य सचिव के स्पष्ट आदेश के आलोक में बैठक कर सर्वसम्मति से प्रस्तुत एनआईटी के प्रारुप की स्वीकृति पारित कर निर्धारित शर्तों पर नई एजेंसी के चयन की निविदा जारी करने आदेश दिया। बावजूद इसके लगभग डेढ़ सप्ताह बीतने के बाद भी निगम आयुक्त ने सफाई व स्वच्छता के लिए नई एजेंसी के चयन की निविदा जारी नहीं कराया है। उल्टे इसको विभाग में ही भेज कर निविदा प्रकाशन को लटका दिया है, जबकि अन्य किसी भी निविदा प्रकाशन में उन्होंने कभी विभाग से स्वीकृति नहीं मांगी है। उपर्युक्त घालमेल में आरोपी आउट सोर्सिंग एजेंसी पाथेया की अवधि विस्तार का दबाव बनाने वाला संलेख जारी कर के नगर आयुक्त ने नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति पर अनर्गल दबाव बनाने का प्रयास किया है। महापौर ने मीडिया को बताया है कि नगर निगम आयुक्त के अनुरोध को लेकर आगामी 13 नवंबर 2023 को सशक्त स्थाई समिति की बैठक उन्होंने बुलाने का आदेश दे दिया है। महापौर ने यह भी बताया कि बेतिया नगर निगम की जनता का विश्वास तोड़ने नहीं दिया जाएगा। क्योंकि अपनी जनता जनार्दन के प्यार का कर्ज अंतिम सांस तक चुकाना है। महापौर ने स्पष्ट किया कि विभागीय गाड़ी की जगह स्वयं की गाड़ी का उपयोग करके नगर निगम की लाखों रुपए की बचत कराया है। बेतिया नगर निगम में मची लूट रोकने  को महापौर कृत संकल्पित हैं। उन्होंने देश व राज्य के उच्च वबीनिम्न सदन में पश्चिम चम्पारण के सदस्यगण से भी मदद और हस्तक्षेप की प्रार्थना किया है। यदि सरकार व प्रशासन ने ने करोड़ों की लूट को नहीं रोका तो दोषियों को सजा दिलाने को महापौर गरिमा देवी सिकारिया पटना उच्च का दरवाजा खटखटाएंगी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply