Wed. Sep 16th, 2026

दुर्ग जिले का विभिन्न इलाको में जिनमें से भिलाई नगर निगम इलाका व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू सें संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य रोजाना किया जा रहा है। 7 नवबंर 2023 को डेंगू एलिजा पाँजिटिव के 2 लोग मिले है। जिनमें से एक मरीज सुपेला भिलाई तथा दूसरा जामुल के रहने वाले है। और वर्तमान में डेंगू एलिजा पाँजिटिव भर्ती मरीजो की संख्या 02 है।

रहने वाले इलाका में घरो घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मास्किटो सोर्स रिडक्शन का काम दैनिक रुप से किया गया है। नगर निगम भिलाई चरोदा, रिसाली, विभाग भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित इलाके में लार्वा नष्टीकरण के लिए फांगिंग के काम किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply