Wed. Jun 24th, 2026

 


अमेठी (उत्तर प्रदेश): प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश ने 9 अक्टूबर 2023 से कांशी राम की पुण्य तिथि पर स्वाभिमान के लिए संविधान के रास्ते नारे के साथ दलित गौरव संवाद कार्यक्रम प्रारम्भ किया है।
कार्यक्रम संविधान दिवस 26 नवंबर 2023 तक 3 चरणों में मनाया जायेगा। कार्यक्रम को सशक्त एवं सफल बनाने के लिए अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में वरिष्ठ व दलित कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की बृहद रुपरेखा तैयार कर प्रेस बिज्ञप्ति के माध्यम से उपर्युक्त जानकारी दी। श्री सिंघल ने बताया कि प्रथम चरण में आमजनमानस में कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की जानकारी साझा करना,
दूसरे चरण में दलित समाज से आने वाले डाक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक, समाजसेवी, प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिलापंचायत, के वर्तमान और पूर्व सदस्यों से उनके द्वारा दलित अधिकार पत्र भरवाया जाएगा। तीसरे चरण में प्रत्येक विधानसभा में पूर्व प्रत्याशी व ब्लॉक अध्यक्ष अपने विधानसभा के दलित गाँवो मे 10 रात चौपाल का आयोजन किया जायेगा। जिसमे प्रदेश व जिला स्तरीय नेता रहेंगे। प्रत्येक विधानसभा में 500 मांग पत्र भरवाने का लक्ष्य है।
जिन दलित बस्तियों में रात्री चौपाल आयोजित होंगे, उस बस्ती के आयोजक गणमान्य को लोकसभा स्तर मे कोर ग्रुप का सदस्य बनाना है। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री सिंघल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी आरम्भ से देश के संविधान और दलितों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। इसी प्रतिबद्धता की कड़ी मे कांग्रेस दलित गौरव संवाद कर रही है। जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी अनील सिंह ने बताया कि चौथे चरण में चौपाल पूर्ण होते ही लोक सभा स्तर पर विशेष निगरानी में सम्पूर्ण अमेठी लोक सभा में बैठक एवं कोर ग्रुप का गठन करने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस 18 मंडलो में होने वाली पदयात्रा में अमेठी कांग्रेस की अगुवाई एवं दलित कांग्रेस के सहयोग से ऐतिहासिक कार्यक्रम संचालित करेगी।
बैठक मे रजवाड़ी पासी अध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ,सलोन विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी, शिव दर्शन पासी ब्लॉक अध्यक्ष, त्रिभुवन पासी प्रधान, किरण देवी पीसीसी, धर्मराज बहेलिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में परमानंद मिश्र, आशीष शुक्ला पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमेठी, शत्रुहन सिंह,वीरेंद्र मिश्र, मतीन, डॉ नरेंद्र मिश्र, इशरत हुसैन, रामबरन कश्यप, राकेश मिश्र, शकील इदरीशी, अरुण मिश्र, सौरभ मिश्र, राजकुमार यादव व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ममता पाण्डेय सहित सभी 17 ब्लाक अध्यक्ष उपस्थित रहे। उपर्युक्त जानकारी अनील सिंह महामंत्री/मीडिया प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी ने मीडिया को दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया