Wed. Jun 24th, 2026

 

जिला स्तरीय विद्यालीय खेल कूद प्रतियोगिता 2023-24 दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

बेतिया: जिला प्रशासन पश्चिम चम्पारण, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं राज्य खेल प्राधिकार, पटना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय 16 से 18 अक्टूबर 2023 जिला स्तरीय विद्यालीय खेल प्रतियोगिता 2023-24 के दूसरे दिन चनपटिया और मझौलिया के खिलाड़ियों ने बाजी मार लिया। योगा अंडर 17 बालिका में वैभवी गुप्ता प्रथम, ओजस्वी राज द्वितीय, खुशी कुमारी तृतीय, अंडर 14 बालक में अभिषेक प्रथम, सारांश द्वितीय व आशीष तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हैंडबॉल अंडर 19 बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में रामदयालु सिंह उच्च विद्यालय, अमवा मझार केखिलाड़ियों ने श्रेष्ठता सिद्ध किया।

हैंडबॉल अंडर 14 बालिका में कन्या मध्य विद्यालय, वृंदावन की अर्पिता वर्णवाल एवं अंडर 17 में सनराइज सी.के. स्कूल, बगहा के अनुज कुमार ने बाजी मारी। कराटे अंडर 14 बालिका में स.प्रो.कन्या वि., पटखौली की शिखा कुमारी, अंडर-17 बालिका कबड्डी में आरडीएस प्लस टू वि. अमवा मझार विजेता तथा उ.मा.वि.कन्या, वृंदावन उप विजेता रहा। बाॅलीबाॅल अंडर-19 बालक में रघुवीर प्रो.+2 वि., जमुनिया विजेता तथा रा.सं.उ.मा.वि. हरनाटांड उप विजेता रहा तथा अंडर 14 में कटहरी पब्लिक स्कूल, साठी विजेता तथा रा.उ.म.वि. डीही पकड़ी मूवी उपविजेता रहा। शतरंज अंडर 17 बालक में संत जेवियर्स वि., बेतिया के आदित्य राज विजेता एवं+2 उ.मा.वि. डबरिया, नौतन के सम्राट विश्वजीत कुमार उपविजेता रहे। जैवलिन थ्रो अंडर 17 बालिका में संत थोमस स्कूल, रमपुरवा की काजल कुमारी विजेता एवं इसी विद्यालय की प्रिया कुमारी उप विजेता रही। रिले रेस अंडर 17 बालिका में रा.उ.मा.वि. सिठी की टीम एवं बालक में संत जेवियर्स, बेतिया की टीम विजयी रही।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया