Wed. Jun 24th, 2026

बिहार में कैंसर रोगियों को रेडिएशन के लिए अब प्रतीक्षा नहीं करनी होगी,पटना में संभव हुआ स्वस्थ कोशिकाओं को क्षति पहुंचाए बिना कैंसर की चिकित्सा : डॉ वी पी सिं

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना । बिहार में अब विकिरण द्वारा कैंसर की सफल और सुगम चिकित्सा संभव हो गई है, क्योंकि आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “सवेरा कैंसर अस्पताल” में विकिरण विभाग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही पटना में रेडिएशन ऑनकोलॉजी की सेवाएँ भी शुरू हो गयीं हैं। इस अवसर पर नीतीश कुमार ने “सवेरा कैंसर अस्पताल” के प्रबंध निदेशक सह प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ० वी. पी. सिंह और उनकी टीम की प्रशंसा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत में अपने तरह का सबसे आधिनुकतम टेक्नोलॉजी वाली मशीन, कैंसर मरीजों के लिए वरदान साबित होगी। बिहार के कैंसर मरीजों को अब कैंसर चिकित्सा के लिए लम्बी प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं होगी। लगभग 30 करोड़ के लागत से निर्मित अत्याधुनिक मशीन के लगने से पूर्वी भारत में कैंसर रोगियों को रेडिएशन थेरेपी से चिकित्सा का उत्कृष्ट विकल्प उपलब्ध होगा और रोगी को चिकित्सा के लिए लंबे समय तक प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। इसको लेकर प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ० वी. पी. सिंह ने कहा कि कैंसर की चिकित्सा मूलतः तीन विधियों मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी किया किया जाता है।  पटना के सवेरा कैंसर अस्पताल में रेडिएशन की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है। जिससे कैंसर रोग सम्बंधित किसी प्रकार की चिकित्सा के लिए रोगियों को एक ही छत के नीचे विशेषीकृत सुविधा का लाभ उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि रेडिएशन थेरेपी (जिसे विकिरण चिकित्सा भी कहा जाता है) एक कैंसर उपचार पद्धति है। जिसमें कैंसर कोशिकाओं को मारने और ट्यूमर को सिकोड़ने के लिए विकिरण की हाई डोज उपयोग करता है।  इसका लक्ष्य स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाए बिना कैंसर को नष्ट या क्षति पहुंचाना है। कैंसर चिकित्सा के दौरान कई बार मरीज को विकिरण अर्थात् रेडिएशन तकनीक की आवश्यकता पड़ती है। बिहार में वर्तमान में सुविधा पटना एम्स और आईजीएमएस जैसे कुछ गिने चुने जगहों पर ही उपलब्ध है। जिसके कारण मरीजों को उचित इलाज के लिए लंबी प्रतीक्षा या महँगे शहरों का रुख करना पड़ता रहा है। अब सवेरा में यह सुविधा उपलब्ध हो जाने से कैंसर के रोगियों को बाहर जाने की निर्भरता भी कम होगी। इस अवसर पर सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के चेयरमैन सह प्रसिद्ध चिकित्सक पद्मश्री डॉ० आर. एन. सिंह ने बताया कि सवेरा कैंसर अस्पताल रोगियों को उत्कृष्ट और विश्वस्तरीय चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्पित है। सवेरा कैंसर अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि कैंसर के रोकथाम के लिए जनजागरण एवं जनजागरूकता बेहतर विकल्प हैं। समय समय पर सवेरा अस्पताल की कई मुहिम कैंसर के जंग में जीत के संदेश को समाज के साथ साझा करता आया है।

कैंसर की चिकित्सा कई बार खर्चीला हो जाता है। चिकित्सा में रुपए बाधा ना बने, इसके लिए सवेरा अस्पताल में विभिन्न सरकारी स्वास्थ सुविधाओं का लाभ अपने मरीजों तक पहुँचाने की चेष्टा करता है। विभिन्न कॉर्पोरेट टीपिए कैशलेस कार्ड, ई एस आई के सुविधाओं के साथ ही अस्पताल मुख्यमंत्री चिकित्सा सुविधा एवं आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध अस्पताल है। इस अवसर पर सवेरा अस्पताल के सीईओ प्रशांत द्विवेदी और रंजन सिन्हा उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया