Wed. Aug 12th, 2026
राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ के तीसरे चरण में  ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के दृष्टिगत कार्यक्रम सम्पन्न
बेतिया : सशस्त्र सीमा बल 44 वीं वाहिनी मुख्यालय नरकटियागंज के कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के नेतृत्व एवं ज्ञानेन्द्र कुमार उप कमांडेंट के उपस्थिति में राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ के तीसरे चरण के क्रम में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, रेलवे प्रवेशिका +2 स्कूल नरकटियागंज एवं प्राइड इंटरनेशनल स्कूल नरकटियागंज में सामूहिक गायन सम्पन्न हुआ। कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार का कार्यक्रम वंदे मातरम का यह अनंत राष्ट्र-प्रेम हमें ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और सामूहिक संकल्प के साथ नये भारत के निर्माण को प्रेरित कर रहा है। इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय व सभी सीमा चौकियों के पदाधिकारी एवं जवान ने सामूहिक रुप से वन्दे मातरम का सस्वर गायन किया। इस 150 वीं वर्षगांठ को राष्ट्रव्यापी जन-उत्सव के रुप में मनाया गया। उसी गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम के क्रम 44 वाहिनी के निरीक्षक सामान्य, जय प्रकाश कुमार, सहायक उप निरीक्षक परमजीत सिंह, मुख्य आरक्षी सामान्य- विजय कुमार सिंह, रेलवे प्रवेशिका +2 स्कूल के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार यादव एवं सभी शिक्षक, प्राइड इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक अवधेश कुमार दुबे प्रधानाध्यापक राहुल निशांत सभी शिक्षक सभी छात्र छात्रा एवं अधीनस्थ पदाधिकारीगण, बलकर्मी, सहित लगभग 400 लोग शामिल हुए।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply