
अरविन्द /अपनी बात
नरकटियागंज : नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवे दिन भी रही। जिससे सफाई नही होने, कचरा फैलने और ऊपर से वर्षा होने के कारण स्थिति नारकीय बन गई है। लगभग सभी वार्ड में विगत पांच दिन से कचरा का उठाव नहीं होने से सड़क के किनारे काफी संख्या में कचरा से स्थिति कीचड़मय हो गया है। कचरा फैलने से आने-जाने वाले यात्रियों व आसपास के नगरवासियो में मुख्यतः स्कूली विद्यार्थियों की परेशानी सर्वाधिक बढ़ गई है। उधर सफाई कर्मियों ने सरकार से अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया है। ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन के अनुसार जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती, तब तक उनका हड़ताल जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 250 सफाई करने सफाई कर्मचारी, जामदार व वाहन चालक हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन की माँग किया है।

