
apnibaat.org
नरकटियागंज : गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को विद्वत परिषद की द्वितीय बैठक संपन्न हुई। विद्वत परिषद के संयोजक अवधेश तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में लगभग 25 विद्वतजन की सक्रिय सहभागिता रही। समाज एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषय पर विद्वतजन ने विचार व्यक्त किया। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, भारतीय सभ्यता-संस्कृति संरक्षण एवं संवर्धन पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व का भाव विकसित करना अति आवश्यक है। सभी विद्वानों ने इन विषयों पर विद्यालय एवं समाज स्तर पर जनजागरण अभियान संचालित करने पर बल दिया। उपर्युक्त बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि गुरु पूर्णिमा पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वाणी कांत झा, विद्वत परिषद के प्रमुख आचार्य प्रेमचंद्र मिश्र, सह प्रमुख आचार्य अभय तिवारी, मीडिया प्रभारी आचार्य नितेश कुमार वर्मा, सह प्रमुख रवि कुमार द्विवेदी, दिनेश प्रसाद, आचार्य कलाधर पाठक, विनोद कुमार दुबे सहित अनेक विद्वानों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। अंत में संयोजक ने सभी सदस्य का आभार व्यक्त करते हुए, समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
