Sat. Jul 11th, 2026
विशेष मछुआरा दिवस पर मत्स्य सहयोग समिति के मंत्री भोट तुरहा सम्मानित
apnibaat.org
 बेतिया : भारतीय मत्स्य वैज्ञानिक डॉ.हीरा लाल चौधरी ने विश्व में पहली बार मत्स्य प्रजनन का नया आयाम इंड्यूस ब्रीडिंग के माध्यम से 10 जुलाई 1957 को मत्स्य बीज उत्पादन की नींव डाला। उस महान मत्स्य वैज्ञानिक की याद में प्रत्येक वर्ष 10 जुलाई को विशेष मछुआरा दिवस मनाया जाता है। उनकी देन है कि आज पूरा विश्व मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में नित्य नया आयाम अर्थात मत्स्य स्पॉन की यात्रा से अत्यधिक एडवांस फिंगर लिंग का उत्पादन एवं पालन की दिशा में अग्रसर है।
उपर्युक्त विचार डॉ नूतन जिला मत्स्य पदाधिकारी ने कार्यालय स्थित विशेष मछुआरा दिवस के अवसर पर मत्स्य सहयोग समिति के मंत्रीगण, अध्यक्षगण एवं मत्स्य कृषकों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। इस क्रम में जिला के मत्स्य कृषकों को सम्मानित भी किया गया।
उन्होंने कहा कि मछुआ समुदाय के हित के लिए एवं मत्स्य उत्पादन को बढ़ाने को विभाग कई महात्वाकांक्षी योजना का क्रियान्चयन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना वित्तिय वर्ष 2025-26 में जिला को सामान्य वर्ग में 15 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त है, जिसके विरुद्ध 8.80 हेक्टेयर का कार्य पूर्ण है एवं 3.409 हेक्टेयर का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा एवं शेष 3 हेक्टेयर के लिए आवेदन सृजित किया जा चुका है। अतिपिछडा वर्ग में 3 हेक्टेयर एवं अनूसुचित जाति वर्ग में 10 लक्ष्य की शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त है। उसी प्रकार वितिय वर्ष 2026-27 में चौर विकास योजना अतंर्गत जिला को 60 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त है एवं प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध आवेदन सृजित है। मुख्यमंत्री तालाब मत्स्यिकी योजना अंतर्गत विशेष सहायता योजना में वित्तीय वर्ष 2020-20 में जिला को अतिपिछडा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग में कुल 47 यूनिट का लक्ष्य प्राप्त है एवं प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध 33 यूनिट उपलब्धि प्राप्त है एवं शेष 14 यूनिट लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य प्रगति पर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना विशेष घटक योजना अन्तर्गत विशेष सहायता योजना के रुप में संचालित है, जिसमें जिला को विभिन्न वर्ग में 19 यूनिट लक्ष्य प्राप्त है एवं प्राप्त लक्ष्य के आलोक में आवेदन सृजित की जा रही है। मत्स्य प्रजाति का विविधिकरण योजना अन्तर्गत वितिय वर्ष 2025-26 में (क) माइनर कार्य मत्स्यकी पालन योजन को 4 यूनिट लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि की जा चूकी है। (ख) कैट फिश पालन मत्स्यकी योजना को 18 यूनिट लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि की जा चुकी है। (ग) कैट फिश हैचरी का अधिष्ठापन कार्य को 1 यूनिट लक्ष्य के विरूथ कार्य प्रगति पर है।
उसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2026-27 में माइनर कार्य मत्स्यकी पालन योजना में 5 यूनिट, कैट फिश पालन मत्स्यकी योजना में 3 यूनिट एवं झींगा पालन योजन में 5 यूनिट, मोती पालन योजना में 4 यूनिट का लक्ष्य प्राप्त है। जिसमे प्रचार-प्रसार के उपरांत आवेदन सृजित किया गया है। मत्स्य कृषक जो मत्स्य विक्रेता है, उनके लिए हाइजेनिक रुप से मत्स्य विक्रय का कार्य करने को शत-प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य शिकारमाही विपणन किट में 375 किट का वितरण वित्तीय वर्ष 2025-26 में किया जा चुका है। मछुआ कल्याण योजना अन्तर्गत तीन पहिया वाहन, ऑइस बॉक्स सहित जिला के प्रत्येक प्रखण्ड में एक-एक तीन पहिया वाहन का वितरण किया जाना है, जिसमें 12 प्रखण्ड में वितरण किया जा चुका है शेष 6 प्रखण्ड में वितरण प्रस्तावित है। उसी प्रकार नाव जाल पैकेज वितरण योजना अन्तर्गत जिला में फिशिंग उडेन बोट पैकेज 90 प्रतिशत अनुदान पर 30 यूनिट लक्ष्य के विरुद्ध 12 यूनिट का वितरण किया गया एवं शेष का वितरण प्रस्तावित है। फेका जाल पैकेज योजना में 200 यूनिट लक्ष्य के विरुद्ध 170 यूनिट का वितरण किया गया है एवं शेष का वितरण प्रस्तावित है। विभागीय अन्य योजना जैसे कि भ्रमण दर्शन, मत्स्य प्रशिक्षण की योजना अंतर्गत  वित्तीय वर्ष 2020-26 में कुल 131 मत्स्य कृषको को प्रशिक्षित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी उपर्युक्त योजना संचालित है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में तालाब मत्स्यिकी विकास योजना अन्तर्गत जिला में 27 बोरिंग पम्य सेट स्थापित कराया गया है एवं 2026-27 में 23 बोरिंग पम्प सेट स्थापना का लक्ष्य प्राप्त है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 का निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 50,98,120 के विरुद्ध 32,06.312 राजस्व वसुली की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक लक्ष्य 552100 राजस्व वसुली को निर्धारित किया है। जिसके आलोक में प्रथम किस्त की राशि जमा करने को 15 जुलाई 2026 से पूर्व सभी मत्स्यजीवी सहयोग समिति लि.के मंत्रीगण एवं अध्यक्षगण से आग्रह किया गया है।जिला मत्स्य कार्यालय पश्चिम चम्पारण के कार्यालय परिसर में आयोजित मछुआरा दिवस समारोह में मस्यजीवी सहयोग समिति लि., रामनगर के मंत्री भोट तुरहा को विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी सीताराम कुमार एवं मत्स्य विकास पदाधिकारी राखी निधि, लिली, बेबी, अंकित तिवारी एवं सभी प्रखण्ड  मत्स्य जीवी सहयोग समिति के मंत्रीगण अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply