
अरविन्द कुमार / मंजय लाल
नरकटियागंज: नगर परिषद नरकटियागंज वार्ड संख्या 01 स्थित गोपाला ब्रह्म स्थान परिसर में रविवार को अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ ने वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस श्रद्धा, सम्मान और गौरवपूर्वक मनाया। उपर्युक्त कार्यक्रम में गोंड समाज के लोगों की अधिसंख्य सहभागिता रही। उपर्युक्त आयोजन में गोंड आदिवासी समाज की महारानी दुर्गावती के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान से नई पीढ़ी को अवगत कराकर अपने गौरवमयी इतिहास से प्रेरणा लेने और समाज में एकता और जागरुकता का संदेश देना रहा। कार्यक्रम का श्रीगणेश मुख्य अतिथि वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार भारतीय गोंड संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद गोंड एवं अन्य अतिथियों ने किया। गोंड समुदाय के नेतृत्वकर्ताओं ने वीरांगना महारानी दुर्गावती के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने गोंड समाज को सभी संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया और कहा कि एनडीए सरकार में समाज को उसका सम्मान और अधिकार दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद गोंड ने महारानी दुर्गावती का जीवन साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान की गाथा सुनाया। उपर्युक्त आयोजन में गोंड समाज के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न क्षेत्र के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
Post Views: 4
