
5 लाख की फिरौती मांगने वाले की दो बाइक और 6 सेलफोन बरामद
apnibaat.org
बेतिया : नगर पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित द्वारदेवी चौक के एक कपड़ा की दुकान के पास से फिरौती के लिए दो भाई का अपहरण कर लिया गया। बेतिया पुलिस की सक्रियता के कारण अपहृत दोनों भाई को मात्र चार घंटा में बरामद कर लिया है। एसपी डॉ शौर्य कुमार सुमन के अनुसार 18 जून 2026 को बाइक सवार चार-पांच अपहर्ता द्वारदेवी चौक स्थित एक कपड़ा की दुकान के पास दो चचेरे भाई श्रीनगर थाना क्षेत्र के पूजहा पटजिरवा निवासी मौजीलाल यादव के पुत्र अर्जुन कुमार व विनोद यादव के पुत्र नीतेश कुमार का अपहरण कर लिया। पुलिस ने दोनों अपहृत को सकुशल बरामद कर चार अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। अपहृतों को पुलिस मनुआपुल थाना क्षेत्र से संरक्षण में ले लिया है।बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य कुमार सुमन के अनुसार मनुआपुल थाना क्षेत्र के छावनी निवासी सिद्धार्थ प्रियदर्शी,मोनू कुमार, चंदन कुमार और बिट्टू राज को अपहरण काण्ड में गिरफ्तार किया गया है। उपर्युक्त काण्ड में अपहृत का एक बाइक, अपहरण में प्रयुक्त दो बाइक, 6 सेल फोन भी बरामद किया गया है। अपहरण के बाद अपहर्ताओं ने दोनों के स्वजनों से पांच लाख रुपये फिरौती की मांग किया। इस मामला में मौजी लाल यादव के एक पुत्र मंटू कुमार ने पुलिस को भाइयों के अपहरण की सूचना दिया।सूचना पर नगर थाना की पुलिस मंटू कुमार के बयान पर काण्ड अंकित किया। एक साथ दो युवकों के अपहरण की सूचना पर पुलिस विभाग सन्न ऱह गया। अपहृतों की सकुशल बरामदगी और अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने सदर 1 एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में नगर थाना, मनुआपुल थाना व जिला आसूचना इकाई की पुलिस की एक टीम गठित किया, टीम ने मानवीय व तकनीकी अनुसंधान कर दोनों अपहृत को अपहरण के चार घंटा में मनुआपुल थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। एसपी ने डॉ शौर्य कुमार सुमन के अनुसार गिरफ्तार अपहर्ताओं से पूछताछ कर अपहरण के कारण का पता लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि नितेश कुमार ने साइबर के काम से अर्जित संपत्ति उगाही करने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया। एसपी ने कहा कि अपहरण के इस घटना के उद्वेदन में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार, नगर थाना के इंस्पेक्टर अकबर, एसआई शुभम कुमार, सोनू कुमार जायसवाल, विश्वजीत कुमार, मनुआपुल थाना के एसआई उमलेश यादव, प्रशिक्षु एसआई कृष्णा कुमार,अमित कुमार तथा जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल रहे।
