Thu. Jun 4th, 2026

साइबर ठगी का नया प्लेटफॉर्म फ़र्ज़ी ट्रेडिंग, ऑनलाइन गेमिंग का उद्भेन, पाँच गिरफ्तार
APNI BAT/apnibaat.org

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला में साइबर गेमिंग और ठगी का नया कारनामा उजागर हुआ है, साइबर थाना पुलिस ने पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा पुलिस अंतर्गत लौकरिया थाना क्षेत्र के हरनाटाड़ एवं रामपुर क्षेत्र में फ़र्ज़ी ट्रेडिंग, ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उपर्युक्त मामला में पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। उनकी जाँच के पश्चात उनसे मोबाइल फोन, डायरी समेत अन्य सामग्री बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी डीएसजे एक्सचेंज नामक फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से आमजन को अत्यल्प समय में अधिक लाभ का झाँसा देकर निवेश कराते। निवेशकों से व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क किया जाता रहा तथा उन्हें विभिन्न मोबाइल एप डाउनलोड कराकर ट्रेडिंग के नाम पर रकम निवेश कराई जाती रही। निवेशकों के रुपये को क्रिप्टो करेंसी में बदलकर फर्जी ट्रेडिंग दिखाई जाती रही। आरोपी दावा करते कि 54 दिनों में निवेश की राशि दोगुनी हो जाएगी। उपर्युक्त ठगी के धंधा में अधिक लोगों को जोड़ने के लिए मल्टी लेवल नेटवर्क मार्केटिंग का सहारा भी लिया जाता रहा, जिसमें नये सदस्य जोड़ने पर बोनस का झाँसा दिया जाता रहा। साइबर थाना पुलिस ने बगहा में एक बड़े फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का उद्भेन किया है, जिसमें साइबर ठग ‘डीएसजे एक्सचेंज’ के नाम से 54 दिन में राशि दोगुनी करने का झाँसा देते रहे। इस बावत पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा पुलिस ने 5 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply